Current Affairs

View More

रूस की गिरफ्त में आया ISIS का आतंकी, भारत में हमले की कर रहा था साजिश

रूस की सुरक्षा एजेंसी ने ISIS से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए रूस से भारत आने वाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला देश के एक बड़े नेता पर होना था। रूसी सिक्योरिटी सर्विसेज ने इस आतंकी को पकड़ा है। इस आतंकी ने तुर्की में आतंक की ट्रेनिंग ली है और वह ताजिकिस्तान का रहने वाला है। भारत में उसके निशाने पर जो नेता थे, उन पर कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने का आरोप है।

रूस से कच्चे तेल के आयात के बदले ये चाहता है अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के वाणिज्य और उद्योग मंत्री नूरुद्दीन अजीजी ने RIA Novosti से कहा कि अफगानिस्तान रूसी कच्चे तेल और दूसरे सामानों का आयात करना चाहता और इसके बदले में वह रूस को कुछ खनिजों के साथ, किशमिश और औषधीय जड़ी बूटियों जैसी चीजों की आपूर्ति करेगा। नूरुद्दीन अजीजी ने कहा, 'हम रूस से आयात के बदले, जिसमें ऊर्जा संसाधन और दूसरी चीजें शामिल हैं, अपने कुछ खनिजों को उपलब्ध करा सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और औषधीय जड़ी बूटियां भी होंगी। अजीजी ने यह भी याद दिलाया कि ऐतिहासिक तौर पर भी अफगानिस्तान ने रूस को बड़ी मात्रा में किशमिश की आपूर्ति की है।

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स की दस्तक, सामने आया पहला मामला

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। राजधानी जकार्ता में रहने वाले 27 वर्षीय युवक में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह आठ अगस्त को विदेश यात्रा से इंडोनेशिया लौटा था। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद स्याहरिल ने कहा कि संक्रमित शख्स में पांच दिन बाद मंकीपॉक्स के लक्षण उभरने लगे। शुक्रवार रात आई जांच रिपोर्ट में उसमें संक्रमण की पुष्टि हो गई। वह अपने घर में आइसोलेशन में रह रहा है।

जोमैटो के विज्ञापन को 'महाकाल' से जोड़ने पर विवाद, पुजारियों ने कहा- माफी मांगे ऋतिक रोशन

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के विज्ञापन को महाकाल से जोड़ने पर विवाद हो गया है। कंपनी का यह विज्ञापन बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने किया है। इसमें वो कह रहे हैं कि 'थाली का मन किया। उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया।' महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि महाकाल मंदिर किसी थाली की डिलीवरी नहीं करता है। जोमैटो और ऋतिक रोशन इस विज्ञापन पर माफी मांगें। वहीं, इस मामले पर जोमैटो ने सफाई देते हुए कहा है कि विज्ञापन में महाकाल शब्द 'महाकाल रेस्टोरेंट' के लिए इस्तेमाल किया गया है न कि महाकाल मंदिर के लिए।

इंटरपोल की मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में भारतीय और पाकिस्तानी भी!

इंटरपोल की मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें एक नाम है मसूद उल हक का है। 48 वर्षीय इस आतंकी के पास पाकिस्तान और ब्रिटेन दोनों की नागरिकता है। इसके ऊपर आतंकी संगठन चलाने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पाकिस्तान को भी इसकी तलाश है। इस लिस्ट में एक नाम भारतीय भी है। वो नाम है आरती धीर का। 57 साल की आरती पर हत्या, अपहरण, हत्या के मकसद से अपहरण और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। भारत में अपहरण और मर्डर के आरोप में उसकी तलाश है।

कैलिफोर्निया के ऑकलैंड चिड़ियाघर में जन्मा दुनिया का सबसे छोटा हिरण

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के ऑकलैंड चिड़ियाघर में दुनिया के सबसे छोटे हिरण का जन्म हुआ है। साउदर्न पुडु (Southern Pudu) का चिड़ियाघर में स्वागत किया गया। चिड़ियाघर की मुख्य संरक्षक एंड्रिया डगल ने कहा कि वह बहुत प्यारा है और उसका ध्यान रखा जा रहा है।

चीनी दबाव को दरकिनार कर, ताइवान के राष्ट्रपति करेंगे जापानी नेताओं का स्वागत

चीन की तमाम धमकियों और दबाव को दरकिनार करते हुए ताइवान जापानी नेताओं का स्वागत करने को तैयार है। अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा को लेकर भी ताइवान ने यही रूख अपनाया था। जापानी नेता Furuya Keiji और Kihara Minoru अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति Tsai Ing-wen से मुलाकात करेंगे। ताइवान न्यूज के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने जापान-ROC डाइट सदस्यों की सलाहकार परिषद के अध्यक्ष Furuya Keiji और परिषद के महासचिव Kihara Minoru की आगामी ताइवान यात्रा का स्वागत किया है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों राजनेता 22 से 24 अगस्त तक ताइवान में रहेंगे।

रूस ने Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र के निरीक्षण की दी अनुमति

रूस Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र परिसर में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को दौरे और निरीक्षण की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति Emmanuel Macron के कार्यालय के अनुसार, IAEA के स्वतंत्र निरीक्षकों की एक टीम यूक्रेन के रास्ते मास्को के कब्जे वाले Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र की यात्रा कर सकती है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसके लिए सहमति दे दी है। इससे पहले, संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव Antonio Guterres ने Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र की स्थिति को लेकर चिंता जताई थी।

Space X ने नई 53 स्टारलिंक सैटेलाइट लॉन्च की

Space X ने शुक्रवार को 53 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों का एक नया बैच लॉन्च किया। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लगभग 19:21 बजे उपग्रहों को लो-अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया। Space X मिशन विवरण के मुताबिक, यह मिशन Falcon 9 के पहले चरण के लिए नौवें लॉन्च और लैंडिंग का साक्ष्य बना। Space.com ने बताया कि Space X ने अब तक अपने स्टारलिंक तारामंडल के लिए 3,000 से अधिक अंतरिक्ष यान लॉन्च किए हैं।

मेक्सिको के पूर्व अटॉर्नी-जनरल गिरफ्तार, 43 छात्रों के लापता होने का मामला

2014 में 43 छात्रों के लापता होने की विवादास्पद जांच का नेतृत्व करने वाले पूर्व अटॉर्नी जनरल Jesus Murillo Karam को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व अटॉर्नी जनरल पर यातना और दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। जांच के दौरान पाया गया था कि आयोत्जि़नापा के एक ग्रामीण शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में पढ़ने वाले 43 छात्र इगुआला शहर से लापता हो गए थे और मामले को रफा-दफा करने के लिए पूर्व अटॉर्नी जनरल ने कहा था कि छात्रों का एक ड्रग गिरोह द्वारा अपहरण कर लिया गया था और सभी को मार डाला गया और इस परिकल्पना को "ऐतिहासिक सत्य" करार दिया था।

LAC के पास के गांवों में सुविधाएं मुहैया कराएगा भारत, ताकि चीन पर नजर रखी जा सके

भारत LAC के पास के गांवों में सुविधाएं पहुंचाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा, ताकि रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में इन गांवों को छोड़ चुके लोग रिवर्स पलायन करें। 2020 में गलवान घाटी में हुई घटना के बाद चीन बॉर्डर एरिया पर मॉडल विलेज तैयार कर रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए भारत भी अब महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी में है। दरअसल, LAC के पास 500 'भुतहा गांव' हैं। यहां कोई नहीं रहता है या सीमित संपर्क के साथ बिखरी हुई आबादी है। बॉर्डर एरिया के ग्रामीण सेना या भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बाद सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस हैं। ऐसे में इनके रिवर्स पलायन पर जोर देने की तैयारी है। इससे चीन की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

लखनऊ सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता

शुक्रवार की रात करीब 1.12 बजे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सीतापुर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भूकंप का केंद्र लखनऊ से 139 किमी उत्तर-पूर्व में बहराइच के करीब बताया गया है। इन झटकों को नेपाल से लेकर चीन तक महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

मुंबई पुलिस को मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें लिखा गया है कि 26/11 की तरह ही मुंबई में हमले किए जाएंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे धमकी भरे टेक्स्ट मैसेज प्राप्त हुए। खबरों के अनुसार, ये मैसेज पाकिस्तान के नंबर से व्हा्टसएप के जरिए भेजे गए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दबकर 2 की मौत

जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को मंगल आरती के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 6 के करीब घायल हुए। मथुरा पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान निर्मला देवी और राम प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया और इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।

'कहा भी मानेगा और मदद भी करेगा', गूगल बना रहा इंसानों के लिए ऐसा रोबोट

गूगल ने बड़े स्तर पर ऐसे लर्निंग मॉडल बनाए हैं, जो रोबोट्स की क्षमता को और बढ़ा सकेंगे। इस मॉडल के जरिए रोबोट न सिर्फ इंसानों के जटिल अनुरोधों को पूरा करेगा, बल्कि और कार्यों में भी मदद करेगा। Google-Everyday Robots research ने रोबोट लर्निंग मॉडल में पाथवे लैंग्वेज मॉडल विकसित किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कहा कि इससे न सिर्फ टेक्स्ट या स्पीच से रोबोट से कम्यूनिकेट कर सकेंगे, बल्कि इससे रोबोट के ओवरऑल प्रदर्शन में भी सुधार होगा। आज के समय में ज्यादातर रोबोट कुछ चुनिंदा टास्क ही पूरा कर सकते हैं। लेकिन इस मॉडल के विकसित होने से रोबोट टेक्नोलॉजी में बड़ा सुधार आएगा।

Total Quizz:- 4421

Latest News & Blogs

View More
Asian Games 2026 Current Affairs: 21 September India Shooting Medal Update

21 September 2026 ko Asian Games mein Indian shooters ke performance se jude important current affairs facts yahan simple language mein diye gaye hain. Team aur individual 10m Air Rifle medals check karein.

Indian Tea Industry 2026: Research, Modernisation Aur Global Branding Par Latest Update

Indian tea industry ko lekar September 2026 mein research, factory modernisation, quality, productivity, branding aur value addition par focus ki latest government update saamne aayi hai.

Asian Games 2026: India Wins Shooting Medals on 21 September

Asian Games 2026 ke 21 September events mein Indian shooters ne Men’s 10m Air Rifle mein team aur individual medals jeete. Team event mein Rudrankksh Patil, Himanshu Dhillon aur Parth Mane ne silver medal hasil kiya.

Online Sarkari Exam is a learning platform for students preparing for government and competitive exams. We created this website to make it easier to find study material, practice questions, current affairs and exam-related information at one place.

Our content covers subjects such as General Knowledge, Current Affairs, Mathematics, English, Indian History, Indian Polity, Geography, Computer Awareness and Banking Awareness. These topics are useful for exams including SSC, Banking, Railways, UPSC and different state-level government exams.

Along with study material, you can practice through quizzes and mock tests. These tests help you check your preparation, find topics where you are making mistakes and get more comfortable with solving questions within a limited time.

We also try to keep our current affairs and government-related information updated. Since exam patterns, notifications and government schemes can change, we recommend checking the official notification or government website whenever you need to confirm an important detail.

Our focus is simple: provide useful content that students can actually use while preparing for their exams. Whether you are studying a topic for the first time or revising it before an exam, Online Sarkari Exam aims to keep the preparation process straightforward and practical.