PM मोदी ने SCO समिट को किया संबोधित, कहा- 'सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भारत'
उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम भारत को एक विनिर्माण हब बनाने पर प्रगति कर रहे हैं। इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था में 7.5% वृद्धि की आशा है जो विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक होगी। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि भारत सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।' पीएम मोदी ने कहा, आज भारत में 70,000 से अधिक स्टार्टअप हैं, जिनमें 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं। हम स्टार्टअप्स और इनोवेशन पर एक स्पेशल वर्किंग ग्रुप की स्थापना करके SCO के सदस्य देशों के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं। एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।