Current Affairs

View More

दिल्ली में जून में दर्ज हुए डेंगू के 32 मामले, इस साल अब तक 143 संक्रमण

दिल्ली में जून के महीने में डेंगू के 32 मामले सामने आए हैं। दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक इस साल यह संख्या अब तक 143 हो गई है। इस महीने 2 जुलाई तक डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली में अब तक डेंगू से कोई मृत्यु की सूचना नहीं है।

ट्विटर ने किया सरकारी नोटिस का अनुपालन

एक आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को कहा कि ट्विटर ने प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 27 जून को जारी अंतिम नोटिस का अनुपालन कर लिया है। मंत्रालय ने 4 जुलाई तक का समय दिया था। यदि ट्विटर इसका अनुपालन न करता तो प्लेटफॉर्म पर जाने वाले सभी कमैंट्स की ज़िम्मेदारी ट्विटर पर ही आती।

भारत इंग्लैंड टेस्ट मैच: रुट व बेयरस्टो की जोड़ी रही दमदार, मैच के दौरान जातिवाद का भी आया मामला

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन रुट व बेयरस्टो की जोड़ी ने नाबाद 150 रन जोड़े। अंतिम दिन इंग्लैंड को 117 रन की और ज़रूरत होगी, जबकि 3-1 तक पहुंचने के लिए भारत को 7 विकेट चहिये होंगे। मैच के दौरान भारतीय दर्शकों की ओर जातिवाद का भी मामला सामने आया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बाकायदा इसपर माफी मांग कर मामले की जांच करने की बात कही है।

तानाशाह बनना पड़ा तो बन जाऊंगा, बोले स्टॉलिन

तमिल नाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टॉलिन ने इशारों में ही ये बता दिया कि उन्हें अनुशासनहीनता कतई पसंद नहीं। नामक्कल में स्थानीय अधिकारियों से बात करते हुए वे बोले कि कानून व नियमों का पालन होना अनिवार्य है, यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे तानाशाह बनने में भी गुरेज नहीं करेंगे।

नॉर्वेजियन क्रूज जहाज की दुर्घटना ने याद दिला दी टाइटैनिक की

9 रातों की यात्रा पर रवाना हुआ नॉर्वेजियन क्रूज जहाज अलास्का के पास एक "ग्राउलर" हिमखंड से टकरा गया। घटना के बाद नॉर्वेजियन क्रूज कंपनी ने शेष यात्रा को रद्द कर दिया, और जहाज सुरक्षा मूल्यांकन के लिए जूनो के बंदरगाह पर वापस आ गया है। एक यात्री ने घटना का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसने 1912 में मशहूर जहाज टाइटैनिक के डूबने की याद दिला दी। विडियो में भयभीत यात्रियों को घबराते हुए सुना जा सकता है जब जहाज अलास्का के पास समुद्र के बीच में हिमखंड से टकराता है।

नए टीडीएस नियम से क्रिप्टो एक्सचेंज व्यापार में आई कमी

क्रिप्टो एक्सचेंज पर स्पॉट ट्रेडिंग में 30 जून की तुलना में 3 जुलाई को कम से कम 70% की गिरावट आई है। क्रिप्टो रिसर्च और कंसल्टिंग फर्म क्रेबाको से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, WazirX पर वॉल्यूम 82% कम था। CoinDCX पर लगभग 70%, और ZebPay पर 76% की गिरावट आई। बता दें कि वर्चुअल डिजिटल परिसंपत्तियों की बिक्री और हस्तांतरण पर 1% का नया टीडीएस नियम 1 जुलाई से लागू हुई है। क्रिप्टो एक्सचेंजों का कहना है कि नियम का वास्तविक प्रभाव का आकलन अभी करना जल्दबाजी होगा।आमतौर पर सप्ताहांत में ट्रेडिंग वॉल्यूम कम ही होता है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि कारोबार पर दबाव बना रहेगा।

पुतिन अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस बाइडन को नहीं देंगे बधाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बार अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जो बाइडन को बधाई नहीं देंगे। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि "संयुक्त राज्य अमेरिका की 'अमित्र' नीतियां इसका कारण हैं और बधाई इस साल शायद ही उचित माना जा सकता है।"

पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या में शामिल दो और अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए दोनों अपराधी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के सदस्य हैं।

अडानी एंटरप्राइजेज सीआईएल आयात निविदा में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी

देश के जानेमाने कारोबारी गौतम अदाणी की कंपनी ने बिजली उत्पादन के लिए सबसे कम बोली लगाई है। कोल इंडिया की पहली कोयला आयात निविदा के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज ने 2.416 मिलियन टन (mt) कोयले की आपूर्ति के लिए 4,033 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। इसके बाद मोहित मिनरल्स ने 4,182 करोड़ और चेट्टीनाड लॉजिस्टिक्स ने 4,222 करोड़ रुपये की संविदा जमा की हैं।

भारत में निवेश नहीं कर पाएगी चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स

चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स के भारत में निवेश करने के सपनों पर पानी फिर गया है। नियामकों की मंजूरी लेने में असफल होने के बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों को निकाल दिया है। आपको बता दें कि ग्रेट वॉल 2020 से भारत में कारोबार करने का विचार कर रही थी। इसके लिए वह भारत में 1 बिलियन डॉलर लगाने का मन बना चुकी थी।

भारत में फिर पसरा कोविड, एक लाख से अधिक संक्रमित

एक बार फिर कोविड पाँव पसारने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत ने 16,135 नए कोविड केस दर्ज किए, कुल 1,13,864 लोग इस वक्त संक्रमित हैं। मात्र 24 घण्टे में 2,153 केस दर्ज किए गए। 24 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,223 हो गई है।

सिनी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज

फेमिना मिस इंडिया के विजेता घोषित कर दिए गए हैं। सिनी शेट्टी को मिला मिस इंडिया का ताज। राजस्थान की रूबल शेखावत को पहला रनर-अप, व उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान के हिस्से आया सेकंड रनर-अप का पुरस्कार। 2020 की मिस इंडिया मनासा ने सिनी के सिर ताज सजाया।

रुपये की गिरावट पर नहीं लग रहा विराम, रुपया 78.98 प्रति डॉलर पर

साल के छठे माह में भी भारतीय मुद्रा में गिरावट देखी गई, इसे आर्थिक मंदी की दस्तक की तरह भी देखा जा रहा है। कई अंदरूनी व अंतरराष्ट्रीय कारणों से रुपये की राह अभी कठिन ही रहने वाली है।

छत्तीसगढ़ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी मारा गया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक वन क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड और माओवादियों के बीच हुई घटना में एक माओवादी मारा गया। मारे गए माओवादी का नाम कमलेश है। कमलेश नक्सलियों की मलंगीर एरिया कमेटी के सदस्य थे। हाल ही में उन पर 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।

भारत में खुलेगा यूके का 'प्रेट ए मोंजेएर', रिलायंस की पहल

रिलायंस यूके की मशहूर प्रेट ए मोंजेएर की फ्रैंचाइज़ी भारत मे खोलने की तैयारी में है। यह चेन पूरे विश्व में प्रसिद्ब है व लोगों की पसंदीदा है। रिलायंस ब्रांड के एम डी के अनुसार यहाँ खाना माइक्रोवेव कर के नहीं, बल्कि ताज़ा परोसा जाएगा। प्रेट ए मोंजेएर दुनिया भर में अपने फ्रेश फूड और ऑर्गेनिक कॉफी के लिए मशहूर है।

Total Quizz:- 4421

Latest News & Blogs

View More
Asian Games 2026 Current Affairs: 21 September India Shooting Medal Update

21 September 2026 ko Asian Games mein Indian shooters ke performance se jude important current affairs facts yahan simple language mein diye gaye hain. Team aur individual 10m Air Rifle medals check karein.

Indian Tea Industry 2026: Research, Modernisation Aur Global Branding Par Latest Update

Indian tea industry ko lekar September 2026 mein research, factory modernisation, quality, productivity, branding aur value addition par focus ki latest government update saamne aayi hai.

Asian Games 2026: India Wins Shooting Medals on 21 September

Asian Games 2026 ke 21 September events mein Indian shooters ne Men’s 10m Air Rifle mein team aur individual medals jeete. Team event mein Rudrankksh Patil, Himanshu Dhillon aur Parth Mane ne silver medal hasil kiya.

Online Sarkari Exam is a learning platform for students preparing for government and competitive exams. We created this website to make it easier to find study material, practice questions, current affairs and exam-related information at one place.

Our content covers subjects such as General Knowledge, Current Affairs, Mathematics, English, Indian History, Indian Polity, Geography, Computer Awareness and Banking Awareness. These topics are useful for exams including SSC, Banking, Railways, UPSC and different state-level government exams.

Along with study material, you can practice through quizzes and mock tests. These tests help you check your preparation, find topics where you are making mistakes and get more comfortable with solving questions within a limited time.

We also try to keep our current affairs and government-related information updated. Since exam patterns, notifications and government schemes can change, we recommend checking the official notification or government website whenever you need to confirm an important detail.

Our focus is simple: provide useful content that students can actually use while preparing for their exams. Whether you are studying a topic for the first time or revising it before an exam, Online Sarkari Exam aims to keep the preparation process straightforward and practical.