Current Affairs

View More

महामारी से उबरने में अहम होंगे ब्रिक्स देश: पीएम मोदी

आज से चीन में शुरू हो रहा दो दिवसीय 14वां ब्रिक्स सम्मेलन वर्चुअल रूप में होगा। पीएम मोदी भी इसमें वर्चुअली भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की स्थापना इस विश्वास के साथ की गई थी कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं का यह ग्रुप वैश्विक समृद्धि का इंजन साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड महामारी के बाद की दुनिया में ब्रिक्स देश अहम भूमिका निभाएंगे। ब्रिक्स में रूस, भारत, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

ब्रिक्स देशों को रूस ने दिया स्विफ्ट का विकल्प

रूस ने ब्रिक्स देशों को स्विफ्ट के विकल्प के रूप में एसपीएफएस सिस्टम के इस्तेमाल की राय दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि वित्तीय संदेशों के ट्रांसफर के लिए ब्रिक्स देश स्वतंत्र रूप से इससे जुड़ सकते हैं। एसपीएफएस सिस्टम में स्विफ्ट की ही तरह वित्तीय संस्थानों के बीच संदेशों की आवाजाही की जा सकती है। इस सिस्टम को बैंक ऑफ रशिया ने 2014 में बेल्जियम द्वारा बनाए स्विफ्ट के जवाब में बनाया है। यूक्रेन में टकराव को लेकर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए प्रतिबंधों के बाद इसे बनाया गया है।

रूस ने किया सरमत मिसाइल का सफल परीक्षण

रूस ने अपनी नवीनतम सरमत न्यूक्लियर अंतर्राष्ट्रीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इसे 2022 के अंत तक लड़ाइयों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह घोषणा सैन्य अकादमी के स्नातक कैडेट्स को संबोधित करते हुए की। इससे पहले रूसी अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख दिमित्री रोगोजति सरमत को अपनी पहुंच और मारक शक्ति में सबसे शक्तिशाली मिसाइल बता चुके हैं। उनके मुताबिक इसे सभी मौजूदा हवाईसुरक्षा सिस्टम्स के मुकाबले ‘अजेय’ होने के लिए डिजाइन किया गया था।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की मंदिर में सफाई

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में पूजा करने से पहले झाडू से सफाई की। राज्य के रायरंगपुर स्थित शिव मंदिर में सफाई के बाद उन्होंने हाथ धोए। फिर मंदिर के द्वार पर स्थित नंदी के कान में कुछ कहा। उसके बाद द्वार पर लगी घंटी बजाकर उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से हैं। वे उड़ीसा के मयूरभंज में रायरंगपुर से ही दो बार बीजेपी विधायक रह चुकी हैं।

द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ता और विपक्ष दोनों ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। एनडीए की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। वे उड़ीसा के मयूरभंज जिले से हैं और दो बार भाजपा की विधायक भी रही हैं।

संकट में ठाकरे की सरकार, शिंदे ने किया 40 विधायकों के साथ का दावा

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार मुश्किल में आ गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के 21 विधायकों को लेकर सूरत चले गए हैं। बताया जा रहा है कि बागी विधायकों को मनाने की काफी कोशिशों के बावजूद कोई भी अपने फैसले से टस से मस नहीं हो रहा है। शिंदे ने कुल 40 विधायकों के साथ का दावा किया है। उद्धव ठाकरे की पार्टी के कुल 55 विधायक हैं जिनमें से अब सिर्फ 17 विधायक ही उनके साथ बताए जा रहे हैं। वहीं विधायकों की नाराजगी को लेकर शरद पवार भी चुप्पी साधे हुए हैं।

अग्रिपथ योजना पर मोदी करेंगे तीनों सेना प्रमुख से चर्चा

अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध में देशभर में प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस मामले में तीनों सेना प्रमुखों के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगे। बैठक में सेना प्रमुखों द्वारा योजना को लागू करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं का ब्यौरा दिया जाएगा। सोमवार को मैसूर दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना को लेकर कहा कि कुछ सुधार शुरुआत में अप्रिय लग सकते हैं लेकिन समय के साथ देश को उनसे लाभ होगा।

असम में बाढ़ से 48 लाख लोग प्रभावित, 36 में से 32 जिले जलमग्न

असम के 32 जिले पिछले एक हफ़्ते से बाढ़ की भयावह त्रासदी झेल रहे हैं। अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों की तादाद में लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ की इस स्थिति में सेना और अन्य सुरक्षा बलों की टीमें लोगों को बचाने में लगी हुई हैं। इसके लिए 800 से अधिक रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। राज्य के सिलचर शहर और कछार जिले के कई हिस्सों से 3,000 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है। नदियों में उफान की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिससे लोगों के अलावा 33 लाख पशुओं का जीवन भी खतरे में पड़ गया है।

कोलंबिया में चुना गया पहला वामपंथी राष्ट्रपति

गस्टावो पेट्रो ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। रविवार को हुए मतदान में गस्टावो ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट लेकर रोडोल्फो हरनान्डेज को हराया। गस्टावो देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इस लिहाज से उनकी जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है। कोलंबिया कई दशकों से आर्थिक संकट और विद्रोहों से जूझता रहा है। पेट्रो खुद भी 17 वर्ष की उम्र में गुरिल्ला संगठन एम-19 में शामिल हो गए थे। पेट्रो की जीत का दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना, बोलिविया, चिली, पेरू आदि अन्य देशों के वामपंथी नेताओं ने स्वागत किया है।

अग्निवीर योजना के विरोध में पटना में प्रदर्शन

सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में पटना में लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। इन लोगों में अधिकतर युवा हैं, जो योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सभी लोग सड़कों पर नारे लगाते हुए भारत बंद की बात कह रहे हैं। योजना को वापस लेने की मांग पर सोमवार को भारत बंद किया गया था। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए गए। बता दें कि इस योजना में सरकार ने सेना में सेवा की अवधि को घटाकर 4 साल कर दिया है, जो कि पहले कम से कम 17 साल थी।

आस्ट्रेलियन उपप्रधानमंत्री की तीन दिवसीय भारत यात्रा शुरू

ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस सोमवार से चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान वह भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यात्रा का उद्देश्य वैश्विक परिवर्तनों और चुनौतियों के बीच इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करना है। अपनी एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत आस्ट्रेलिया के सबसे घनिष्ठ सुरक्षा सहयोगियों में से एक रहा है, और प्रधानमंत्री एंथोनी अलबानीज की सरकार का पूरा ध्यान इसी विषय पर है कि पूरे इंडो-पैसिफिक में पहले से चले आए गहरे रिश्तों में कैसे नए प्राण फूंके जाएं।

रूस से व्यापार संबंध तोड़ने की घोषणा से पलटी टाटा स्टील

रूस से व्यापार न करने की घोषणा के बाद भी भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी टाटा स्टील ने रूस से 75000 टन कोयले का आयात किया है। अप्रैल महीने में टाटा स्टील ने कहा था कि कंपनी ने भारत, यूके और नीदरलैंड की साइट्स पर जरूरी कोयले के लिए रूस पर अपनी निर्भरता समाप्त कर दी है। हालांकि कंपनी ने स्पष्टीकरण दिया है कि यह सौदा कंपनी द्वारा रूस से व्यापार संबंध खत्म करने घोषणा से पहले का है। मालूम हो कि पश्चिमी देश भारतीय कंपनियों को अपने हितों के लिए प्रयोग करना चाहती हैं, और इससे रूस व भारत के व्यापारों पर काफी फर्क भी पड़ा है।

एलन मस्क के अंतरिक्ष यान से मजबूत होगा अमेरिकी सैन्य बल

अमेरिकी सेना की एक आंतरिक रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक होने से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार यूएस ट्रांसपोर्टेशन कमांड (ट्रांसकॉम) ने एलन मस्क की अंतरिक्ष यान कंपनी स्पेसएक्स के साथ एक समझौता किया है। समझौते के तहत अमेरिकी सेना तुरंत जवाबी कार्रवाई करने वाली टुकड़ी को तैनात करने के लिए कंपनी के स्टारशिप यान का उपयोग कर पाएगी। इसका मतलब है न सिर्फ भारी हथियार बल्कि संभवतः सैन्य टुकड़ियां भी एक घंटे से कम समय में दुनिया में कहीं भी ले जाई जा सकेंगी। हालांकि इस योजना पर अभी काम चल रहा है, जिसे अंजाम तक पहुंचाने की राह में अभी कई बाधाएं हैं। पहले अक्टूबर 2020 में भी स्पेसएक्स के साथ ट्रांसकॉम की साझेदारी की घोषणा की गई थी। ट्रांसकॉप के प्रवक्ता जॉन रॉस के मुताबिक अगले पांच से दस सालों में इस योजना को कामयाब बना लिया जाएगा।

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे यूके के लोग

यूके और आयरलैंड में बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। उनकी शिकायत है कि बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बावजूद उनके वेतन और भत्तों में कोई इजाफा नहीं हो रहा है। ट्रेड यूनियन कांग्रेस के लीडर फ्रांसिस ओ ग्रेडी ने आरोप लगाया कि दस साल से वेतन भत्ते जहाँ के तहाँ हैं, जिस वजह से यूके के कामगार आधुनिक इतिहास के सबसे लंबे और कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख सदस्य लौरिन डॉगल्स ने रशिया टीवी से कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ट्रेड यूनियन काउंसिल ने आरोप लगाया कि मुद्रास्फीति के मुताबिक वेतन न बढ़ने की वजह से सन 2008 से एक ब्रिटिश कामगार अब तक औसतन 14426 डॉलर का नुकसान उठा चुका है।

Total Quizz:- 4421

Latest News & Blogs

View More
Asian Games 2026 Current Affairs: 21 September India Shooting Medal Update

21 September 2026 ko Asian Games mein Indian shooters ke performance se jude important current affairs facts yahan simple language mein diye gaye hain. Team aur individual 10m Air Rifle medals check karein.

Indian Tea Industry 2026: Research, Modernisation Aur Global Branding Par Latest Update

Indian tea industry ko lekar September 2026 mein research, factory modernisation, quality, productivity, branding aur value addition par focus ki latest government update saamne aayi hai.

Asian Games 2026: India Wins Shooting Medals on 21 September

Asian Games 2026 ke 21 September events mein Indian shooters ne Men’s 10m Air Rifle mein team aur individual medals jeete. Team event mein Rudrankksh Patil, Himanshu Dhillon aur Parth Mane ne silver medal hasil kiya.

Online Sarkari Exam is a learning platform for students preparing for government and competitive exams. We created this website to make it easier to find study material, practice questions, current affairs and exam-related information at one place.

Our content covers subjects such as General Knowledge, Current Affairs, Mathematics, English, Indian History, Indian Polity, Geography, Computer Awareness and Banking Awareness. These topics are useful for exams including SSC, Banking, Railways, UPSC and different state-level government exams.

Along with study material, you can practice through quizzes and mock tests. These tests help you check your preparation, find topics where you are making mistakes and get more comfortable with solving questions within a limited time.

We also try to keep our current affairs and government-related information updated. Since exam patterns, notifications and government schemes can change, we recommend checking the official notification or government website whenever you need to confirm an important detail.

Our focus is simple: provide useful content that students can actually use while preparing for their exams. Whether you are studying a topic for the first time or revising it before an exam, Online Sarkari Exam aims to keep the preparation process straightforward and practical.