361. हाल ही में देश की सबसे बड़ी समकालीन कला प्रदर्शनी कोच्चि मुज़िरिस बिएनेल का कौन सा संस्करण केरल में शुरू हुआ?

  • (A) दूसरा
  • (B) तीसरा
  • (C) चौथा
  • (D) पांचवां

362. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने किस देश को संयुक्त राष्ट्र महिला अधिकार समूह से हटा दिया है?

  • (A) पाकिस्तान
  • (B) अफगानिस्तान
  • (C) इराक
  • (D) ईरान

363. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किस वर्ष के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) में गैर-स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी की घोषणा की?

  • (A) 2028-29
  • (B) 2029-30
  • (C) 2030-31
  • (D) 2032-33

364. ग्रुप ऑफ सेवन (G-7) समृद्ध औद्योगिक राष्ट्रों ने किस देश को 15.5 बिलियन डॉलर प्रदान करने के लिए एक समझौते को मंजूरी दी है?

  • (A) चीन
  • (B) कंबोडिया
  • (C) वियतनाम
  • (D) लाओस

365. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने प्राकृतिक दुनिया को पुनर्जीवित करने के लिए किसे शीर्ष 10 विश्व बहाली फ्लैगशिप में से एक के रूप में मान्यता दी है?

  • (A) नमामि गंगे
  • (B) आयुष्मान योजना
  • (C) प्रधानमंत्री किसान योजना
  • (D) बाल गोपाल योजना

366. विश्व एथलेटिक्स के अनुसार, 2022 में ट्रैक एंड फील्ड क्षेत्र में सबसे ज्यादा लिखे जाने वाले खिलाड़ी कौन बने?

  • (A) नीरज चोपड़ा
  • (B) लियोनेल मेसी
  • (C) सुनिल छेत्री
  • (D) उसेन बोल्ट

367. हाल ही में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन ने UNDP इंडिया के साथ युवा सामाजिक उद्यमियों का समर्थन करने के लिए "यूथ को: लैब" का कौन सा संस्करण लॉन्च किया गया है?

  • (A) 7वां संस्करण
  • (B) 5वां संस्करण
  • (C) 20वां संस्करण
  • (D) 25वां संस्करण

368. हाल ही में नई दिल्ली में हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण किसने किया?

  • (A) अरविन्द केजरीवाल
  • (B) अनुराग ठाकुर
  • (C) जय शाह
  • (D) राजनाथ सिंह

369. हाल ही में प्रसिद्ध फाउंडेशन के सहयोग से किस मंत्रालय ने ‘व्हेयर भारत मीट्स इंडिया‘ टैगलाइन के साथ कर्तव्य पथ पर दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया?

  • (A) किसान कल्याण मंत्रालय
  • (B) ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • (C) कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
  • (D) संस्कृति मंत्रालय

370. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने समलैंगिक विवाह कानून पर हस्ताक्षर किए?

  • (A) अमेरिका
  • (B) इंग्लैंड
  • (C) भारत
  • (D) फ्रांस

Total Quizz:- 827