711. विजय माल्या की बढ़ेंगी मुश्किलें! भगोड़ों को लेकर ब्रिटेन की तरफ से आया यह बयान

09 Jan 2026 Economy & Business
ब्रिटिश उच्चायुक्त Alex Ellis ने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यह स्पष्ट किया कि हम नहीं चाहते कि ब्रिटेन अन्य देशों के भगोड़ों के लिए एक सुरक्षित आश्रय बने। सरकार ने एक तरह से वह सब किया है जो वह कर सकती है। इसे लेकर पहले भी कदम उठाए गए हैं। यह अब अदालतों का मामला है, सरकार का नहीं। भारत के लिहाज से यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या और नीरव मोदी ब्रिटेन में ही छिपे हुए हैं।

712. J&K में बरामद किए गए विस्फोटक को निष्क्रिय किया गया

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
श्रीनगर के खानमोह में एक जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस और 50RR ने 30-35 किलोग्राम IED बरामद किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई IED को निष्क्रिय कर दिया गया है।

713. तुर्की का सैन्य हेलीकॉप्टर उत्तरी इराक में दुर्घटनाग्रस्त

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
Al-Ain न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, तुर्की के रक्षा विभाग ने जानकारी दी कि एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तरी इराक में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हालांकि, किन कारणों से यह घटना हुई और इसकी वजह क्या है, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। तुर्की लंबे समय से पीकेके आतंकी ग्रुप पर कार्रवाई करने के लिए उत्तरी इराक की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन कर रहा है। पिछले 35 वर्षों से अंकारा सरकार और पीकेके ग्रुप के बीच सैन्य संघर्ष जारी है। तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ ने पीकेके ग्रुप को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है।

714. बेंगलुरु: आईटी कंपनियों को ट्रैफिक जाम के चलते एक दिन में झेलना पड़ा 225 करोड़ रुपये का नुकसान!

09 Jan 2026 Economy & Business
बेंगलुरु की आईटी कंपनियों को बीते मंगलवार यानी 30 अगस्त को लगभग 225 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इसकी वजह आईटी कंपनियों के कर्मचारियों का बाढ़ जैसे हालात के चलते लगभग पांच घंटे ट्रैफिक में फंसना रहा और वे ऑफिस देर से पहुंचे। आउटर रिंग रोड कंपनीज असोसिएशन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को 1 सितंबर को नुकसान की जानकारी देते हुए पत्र लिखा और शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारने की मांग की।

715. International Tiger Forum: 2010 में निर्धारित कई लक्ष्य हासिल किए गए- व्लादिमीर पुतिन

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
रूसी राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि 2010 के बाद से बाघों की कुल संख्या में 40% की वृद्धि हुई है। साथ ही उन्होंने अफसोस भी जताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद शिखर सम्मेलन के बाद से कई देशों से बाघ गायब हो गए हैं। जबकि कुछ देशों में इनका अस्तित्व अभी भी खतरे में है। 12 साल पहले Eastern taiga में वयस्क अमूर बाघ 390 से अधिक नहीं थे, अब उनकी संख्या बढ़ी है और वे शावकों के साथ लगभग 750 की संख्या में हैं। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने वैज्ञानिकों और पर्यावरण संरक्षण संगठनों का कड़ी मेहनत के लिए अभिवादन किया

716. शिक्षक दिवस पर जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से जुड़ी खास बातें

09 Jan 2026 Important Days & Themes
भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। ◼️ डॉ. राधाकृष्णन ने क्रिश्चियन कॉलेज, मद्रास से दर्शनशास्त्र का अध्ययन किया था। वह जाने-माने शिक्षक, दर्शनशास्त्री और राजनेता थे। ◼️डॉ. राधाकृष्णन को 1962 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने 1967 तक इस पद पर कार्य किया। ◼️1949 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जब डॉ. राधाकृष्णन को सोवियत संघ में भारत का राजदूत बनाया, तब मास्को पहुंचकर उन्हें सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन से औपचारिक मुलाकात करनी थी। 6 महीने तक जोसेफ स्टालिन ने मिलने का समय नहीं दिया। लेकिन, जब दोनों मिले तो 5 मिनट की मुलाकात 3 घंटे तक चली।

717. अपनी भारत यात्रा से पहले बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल

09 Jan 2026 International Affairs / World News
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय भारत यात्रा पर पांच सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगी। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। शेख हसीना ने भारत की वैक्सीन मैत्री पहल और यूक्रेन में फंसे बांग्लादेशी छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए आभार जताया।

718. CBI जांच की मांग के लिए हाईकोर्ट जाएगा सोनाली फोगाट का परिवार

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
हरियाणा भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली सोनाली फोगाट का परिवार पुलिस जांच से नाखुश है। सोनाली फोगाट की गोवा में उनके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। सोनाली फोगाट के परिजनों ने केस की CBI जांच कराने की मांग की है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सोनाली फोगाट के भतीजे विकास सिंह, जो पेशे से वकील भी हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि गोवा पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है। विकास सिंह ने कहा कि उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित को मामले की CBI जांच के लिए लिखा है। सोनाली फोगाट के परिवार ने पिछले महीने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की थी और केस की CBI जांच की मांग की थी।

719. चिली में बड़े बदलाव के साथ प्रस्तावित संविधान पर जनमत संग्रह

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
चिली में आज देश को मौलिक रूप से बदलने वाले नए संविधान को अपनाने के लिए जनमत संग्रह हो रहा है। प्रस्तावित चार्टर का उद्देश्य 41 साल पहले एक सैन्य तानाशाही द्वारा लगाए गए संविधान को बदलना है। विश्लेषकों के अनुसार संविधान को बदलने के विरोध में ज्यादा लोग हैं लेकिन अंतर बहुत कम है। इससे चार्टर के समर्थकों को उम्मीद है कि वे जीत हासिल कर सकते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि मतदाता वोट को चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति के लिए जनमत संग्रह के रूप में भी देख सकते हैं, जिनकी लोकप्रियता मार्च में पदभार ग्रहण करने के बाद से गिर गई है।

720. चिली में मिली नई प्रजाति की चिड़िया

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में वैज्ञानिकों ने चिड़िया की नई प्रजाति ढूंढ निकाली है। ये Subantarctic rayadito है। इस भूरे रंग की चिड़िया का वजन 0.035 पाउंड है और इसकी चोंच लम्बी है। ये चिड़िया डियेगो रेमिरेज आइलैंड में मिली है।

Total Current Affairs: 1160