728.
स्वास्थ्य परियोजनाओं को लेकर केन्या व तंजानिया में मिलकर काम कर रहे भारत और UAE
09 Jan 2026
Economy & Business
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE), केन्या व तंजानिया में स्वास्थ्य परियोजनाओं की स्थापना के लिए एक संयुक्त पहल पर काम कर रहे हैं। साथ ही I2U2 ढांचे के भीतर खाद्य सुरक्षा में सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें अमेरिका और इजरायल शामिल हैं।
दरअसल, I2U2 भारत, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका की ओर से गठित एक नया समूह है। यह मध्य-पूर्व और एशिया में आर्थिक और राजनीतिक सहयोग के विस्तार पर केंद्रित है।