1003.
तुर्की का सैन्य हेलीकॉप्टर उत्तरी इराक में दुर्घटनाग्रस्त
09 Jan 2026
Indian Polity & Governance
Al-Ain न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, तुर्की के रक्षा विभाग ने जानकारी दी कि एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तरी इराक में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हालांकि, किन कारणों से यह घटना हुई और इसकी वजह क्या है, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
तुर्की लंबे समय से पीकेके आतंकी ग्रुप पर कार्रवाई करने के लिए उत्तरी इराक की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन कर रहा है। पिछले 35 वर्षों से अंकारा सरकार और पीकेके ग्रुप के बीच सैन्य संघर्ष जारी है। तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ ने पीकेके ग्रुप को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है।