1031. चीनी दबाव को दरकिनार कर, ताइवान के राष्ट्रपति करेंगे जापानी नेताओं का स्वागत

09 Jan 2026 Economy & Business
चीन की तमाम धमकियों और दबाव को दरकिनार करते हुए ताइवान जापानी नेताओं का स्वागत करने को तैयार है। अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा को लेकर भी ताइवान ने यही रूख अपनाया था। जापानी नेता Furuya Keiji और Kihara Minoru अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति Tsai Ing-wen से मुलाकात करेंगे। ताइवान न्यूज के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने जापान-ROC डाइट सदस्यों की सलाहकार परिषद के अध्यक्ष Furuya Keiji और परिषद के महासचिव Kihara Minoru की आगामी ताइवान यात्रा का स्वागत किया है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों राजनेता 22 से 24 अगस्त तक ताइवान में रहेंगे।

1032. रूस ने Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र के निरीक्षण की दी अनुमति

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
रूस Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र परिसर में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को दौरे और निरीक्षण की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति Emmanuel Macron के कार्यालय के अनुसार, IAEA के स्वतंत्र निरीक्षकों की एक टीम यूक्रेन के रास्ते मास्को के कब्जे वाले Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र की यात्रा कर सकती है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसके लिए सहमति दे दी है। इससे पहले, संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव Antonio Guterres ने Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र की स्थिति को लेकर चिंता जताई थी।

1033. Space X ने नई 53 स्टारलिंक सैटेलाइट लॉन्च की

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
Space X ने शुक्रवार को 53 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों का एक नया बैच लॉन्च किया। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लगभग 19:21 बजे उपग्रहों को लो-अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया। Space X मिशन विवरण के मुताबिक, यह मिशन Falcon 9 के पहले चरण के लिए नौवें लॉन्च और लैंडिंग का साक्ष्य बना। Space.com ने बताया कि Space X ने अब तक अपने स्टारलिंक तारामंडल के लिए 3,000 से अधिक अंतरिक्ष यान लॉन्च किए हैं।

1034. मेक्सिको के पूर्व अटॉर्नी-जनरल गिरफ्तार, 43 छात्रों के लापता होने का मामला

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
2014 में 43 छात्रों के लापता होने की विवादास्पद जांच का नेतृत्व करने वाले पूर्व अटॉर्नी जनरल Jesus Murillo Karam को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व अटॉर्नी जनरल पर यातना और दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। जांच के दौरान पाया गया था कि आयोत्जि़नापा के एक ग्रामीण शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में पढ़ने वाले 43 छात्र इगुआला शहर से लापता हो गए थे और मामले को रफा-दफा करने के लिए पूर्व अटॉर्नी जनरल ने कहा था कि छात्रों का एक ड्रग गिरोह द्वारा अपहरण कर लिया गया था और सभी को मार डाला गया और इस परिकल्पना को "ऐतिहासिक सत्य" करार दिया था।

1035. LAC के पास के गांवों में सुविधाएं मुहैया कराएगा भारत, ताकि चीन पर नजर रखी जा सके

09 Jan 2026 Economy & Business
भारत LAC के पास के गांवों में सुविधाएं पहुंचाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा, ताकि रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में इन गांवों को छोड़ चुके लोग रिवर्स पलायन करें। 2020 में गलवान घाटी में हुई घटना के बाद चीन बॉर्डर एरिया पर मॉडल विलेज तैयार कर रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए भारत भी अब महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी में है। दरअसल, LAC के पास 500 'भुतहा गांव' हैं। यहां कोई नहीं रहता है या सीमित संपर्क के साथ बिखरी हुई आबादी है। बॉर्डर एरिया के ग्रामीण सेना या भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बाद सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस हैं। ऐसे में इनके रिवर्स पलायन पर जोर देने की तैयारी है। इससे चीन की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

1036. लखनऊ सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता

09 Jan 2026 Disaster & Emergency
शुक्रवार की रात करीब 1.12 बजे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सीतापुर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भूकंप का केंद्र लखनऊ से 139 किमी उत्तर-पूर्व में बहराइच के करीब बताया गया है। इन झटकों को नेपाल से लेकर चीन तक महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

1037. मुंबई पुलिस को मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें लिखा गया है कि 26/11 की तरह ही मुंबई में हमले किए जाएंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे धमकी भरे टेक्स्ट मैसेज प्राप्त हुए। खबरों के अनुसार, ये मैसेज पाकिस्तान के नंबर से व्हा्टसएप के जरिए भेजे गए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

1038. मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दबकर 2 की मौत

09 Jan 2026 Economy & Business
जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को मंगल आरती के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 6 के करीब घायल हुए। मथुरा पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान निर्मला देवी और राम प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया और इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।

1039. 'कहा भी मानेगा और मदद भी करेगा', गूगल बना रहा इंसानों के लिए ऐसा रोबोट

09 Jan 2026 Science & Technology
गूगल ने बड़े स्तर पर ऐसे लर्निंग मॉडल बनाए हैं, जो रोबोट्स की क्षमता को और बढ़ा सकेंगे। इस मॉडल के जरिए रोबोट न सिर्फ इंसानों के जटिल अनुरोधों को पूरा करेगा, बल्कि और कार्यों में भी मदद करेगा। Google-Everyday Robots research ने रोबोट लर्निंग मॉडल में पाथवे लैंग्वेज मॉडल विकसित किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कहा कि इससे न सिर्फ टेक्स्ट या स्पीच से रोबोट से कम्यूनिकेट कर सकेंगे, बल्कि इससे रोबोट के ओवरऑल प्रदर्शन में भी सुधार होगा। आज के समय में ज्यादातर रोबोट कुछ चुनिंदा टास्क ही पूरा कर सकते हैं। लेकिन इस मॉडल के विकसित होने से रोबोट टेक्नोलॉजी में बड़ा सुधार आएगा।

1040. कोरोना संक्रमितों में दो साल तक मानसिक रोगों का खतरा, स्टडी में सामने आई ये बात

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
'द लैंसेट साइकाइअट्री जर्नल' में छपी एक स्टडी के मुताबिक, कोविड का संक्रमण झेल चुके लोगों में मानसिक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययन के मुताबिक, इससे साइकोसिस, डिमेंशिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का मानना है कि वयस्कों में बेचैनी और तनाव होने की संभावना है, लेकिन यह दो महीने में ठीक हो जाएगी। वहीं बच्चे दौरे जैसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कुछ मानसिक समस्याएं शुरुआती 6 महीने में ठीक हो जाएंगी, लेकिन कुछ दो साल तक रह सकती हैं।

Total Current Affairs: 1160