1026.
रूस से कच्चे तेल के आयात के बदले ये चाहता है अफगानिस्तान
09 Jan 2026
Defense & Military Affairs
अफगानिस्तान के वाणिज्य और उद्योग मंत्री नूरुद्दीन अजीजी ने RIA Novosti से कहा कि अफगानिस्तान रूसी कच्चे तेल और दूसरे सामानों का आयात करना चाहता और इसके बदले में वह रूस को कुछ खनिजों के साथ, किशमिश और औषधीय जड़ी बूटियों जैसी चीजों की आपूर्ति करेगा।
नूरुद्दीन अजीजी ने कहा, 'हम रूस से आयात के बदले, जिसमें ऊर्जा संसाधन और दूसरी चीजें शामिल हैं, अपने कुछ खनिजों को उपलब्ध करा सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और औषधीय जड़ी बूटियां भी होंगी।
अजीजी ने यह भी याद दिलाया कि ऐतिहासिक तौर पर भी अफगानिस्तान ने रूस को बड़ी मात्रा में किशमिश की आपूर्ति की है।