1052.
बाजार में गोल्ड की मांग में उछाल के चलते अप्रैल से जुलाई के बीच 6.4 प्रतिशत बढ़ा सोने का आयात
09 Jan 2026
Defense & Military Affairs
अप्रैल से जुलाई के बीच भारत का सोने का आयात 6.4 प्रतिशत बढ़ा है। बाजार में बढ़ती मांग के चलते इस अवधि में 12.9 बिलियन डॉलर के सोने का आयात किया गया। हालांकि, जुलाई में सोने के आयात में भारी कमी आई। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में सोने का आयात 43.6 प्रतिशत गिरा। इस दौरान सोने का आयात 2.4 बिलियन डॉलर का रहा।
चालू वित्त वर्ष के चार महीनों के दौरान सोने और तेल के आयात में वृद्धि ने भारत के व्यापार घाटे में रिकॉर्ड 30 बिलियन डॉलर का योगदान दिया, जो पिछले साल अप्रैल से जुलाई के बीच 10.63 बिलियन डॉलर का था। भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। ज्वैलरी उद्योग की मांग पूरी करने के लिए मुख्यतः सोने का आयात किया जाता है।