121. केदारनाथ की पहाड़ियों पर फिर हुआ हिमस्खलन, मंदिर सुरक्षित

09 Jan 2026 International Affairs / World News
समाचार एजेंसी ANI ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के हवाले से कहा कि ग्लेशियर टूटने से अभी तक मंदिर को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। केदारनाथ धाम की यात्रा की स्थिति के बारे में अधिकारियों की तरफ से निर्देश की प्रतीक्षा है। इससे पहले 22 सितंबर की शाम को केदारनाथ धाम में चोराबाड़ी ग्लेशियर के जलग्रहण क्षेत्र में विशाल ग्लेशियर टूटा था।

122. यूक्रेन को अभी नाटो की सदस्यता नहीं दे सकते: NATO महासचिव

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
चार क्षेत्रों के रूस में विलय को लेकर नाटो ने प्रतिक्रिया दी है। नाटो महासचिव जेंस स्टोलटेनबर्ग (Jens Stoltenberg) ने कहा कि नाटो संघर्ष के पक्ष में नहीं है, लेकिन हम अपने सहयोगियों और उनके क्षेत्र की रक्षा करते हैं। उन्होंने रूस से युद्ध विराम के लिए कहा। स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि नाटो के दरवाजे खुले हैं, लेकिन यूक्रेन की सदस्यता पर सभी 30 सदस्य देश सर्वसम्मति से फैसला लेंगे। हम यूक्रेन को अभी नाटो की सदस्यता नहीं दे सकते हैं। नाटो ने चार क्षेत्रों के रूस में विलय की निंदा की।

123. प्रोटॉन VPN ने CERT-In के साइबर सुरक्षा निर्देशों के विरोध में भारतीय सर्वर हटाए

09 Jan 2026 International Affairs / World News
प्रोटॉन वीपीएन ऑपरेट करने वाली स्विस कंपनी प्रोटॉन ने 22 सिंतबर को भारत से अपने फिजिकल सर्वर हटाने की घोषणा की। कंपनी ने 29 अप्रैल को इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) की तरफ से साइबर सिक्योरिटी को लेकर जारी किए गए दिशानिर्देशों की निंदा की है। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क सर्विस मुहैया करने वाली इस कंपनी के अलावा नीदरलैंड के Surfshark, Express VPN और पनामा के NordVPN ने भी भारत से अपने सर्वर हटा लिए हैं।

124. DGCA ने दूरसंचार विभाग को पत्र लिखकर 5G रोलआउट पर जताई चिंता

09 Jan 2026 Economy & Business
भारत के दूरसंचार ऑपरेटरों ने 5G सेवाओं के शुभारंभ की तैयारी कर ली है। वहीं, द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने दूरसंचार विभाग को पत्र लिखकर विमान रेडियो altimeters के साथ 5G सी-बैंड स्पेक्ट्रम के संभावित हस्तक्षेप पर चिंता व्यक्त की है। दूरसंचार ऑपरेटरों के लिए, सी-बैंड 5जी सेवाओं को शुरू करने के लिए एक स्थान प्रदान करता है, कवरेज के साथ-साथ उच्च बैंडविड्थ सुनिश्चित करता है, जिसके परिणामस्वरूप इंटरनेट की स्पीड तेज होती है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, “डीजीसीए संचार विभाग (डीओटी) के साथ मिलकर काम कर रहा है और उसे इस संभावित चिंता के बारे में सूचित किया गया है।”

125. यरुशलम में बन सकता है ब्रिटिश दूतावास, प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने दिए संकेत

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने संयुक्त राष्ट्र में इजरायली प्रधानमंत्री यैर लैपिड से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच तेल अवीव से यरुशलम में ब्रिटिश दूतावास के स्थानांतरण को लेकर बात हुई। 'द गार्जियन' के अनुसार, लिज़ ट्रस ने यैर लैपिड को इजरायल में ब्रिटिश दूतावास के वर्तमान स्थान को लेकर अपनी सोच बताई। 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी साल 2017 में अमेरिकी दूतावास को यरुशलम में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था, उस समय ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस कदम की आलोचना की थी।

126. सबसे लंबी अंतरिक्ष उड़ान भरने वाले रूस के वालेरी पॉलाकोव का निधन

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
रूसी स्पेस एजेंसी ने यह जानकारी देते हुए कहा, 'Roscosmos स्टेट कॉरपोरेशन सोवियत संघ के हीरो, रूस के हीरो, USSR के पायलट-कॉस्मोनॉट, अंतरिक्ष में सबसे लंबी उड़ान (437 दिन) भरकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले Valeria Polyakova की मौत की घोषणा करते हुए दुखी है।' वालेरी पॉलाकोव ने मीर अंतरिक्ष स्टेशन में काम करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने कुल मिलाकर दो उड़ानें भरीं और अंतरिक्ष में कुल 678 दिन बिताए। वालेरी पॉलाकोव का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

127. दो दिवसीय समरकंद दौरे पर PM मोदी, SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

09 Jan 2026 India & Global Summits
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली से रवाना होंगे। अपने दो दिवसीय दौरे में PM मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राज्य प्रमुखों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए समरकंद पहुंचेंगे। भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा के अनुसार, इस दौरान प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के अलावा उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति और कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

128. महारानी एलिजाबेथ के ताबूत के सामने ही गिर पड़ा रॉयल गार्ड का जवान

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
लंदन में महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसकी सुरक्षा-व्यवस्था के लिए रॉयल गार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में रानी के ताबूत के पास खड़ा एक रॉयल गार्ड का जवान अचानक शोक मनाने वालों के सामने ही गिर पड़ा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर वाला ताबूत 900 साल पुराने हॉल में रखा गया है। यहां छह घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे रॉयल गार्ड के जवान तैनात हैं। आमतौर पर शिफ्ट हर 20 मिनट में रोटेट होती है।

129. पाकिस्तान में बाढ़: सबसे बड़ी मंचर झील खतरनाक स्तर पर, हजारों लोग विस्थापित

09 Jan 2026 Disaster & Emergency
पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। अधिकारियों के सामने अब एक नई चुनौती आ गई है। दक्षिण-पूर्वी सिंध प्रांत में मंचर झील खतरनाक रूप से उच्च स्तर तक पहुंच गई है। रविवार को अधिकारियों ने दो शहरों में बाढ़ आने के बाद झील के बांध को तोड़ दिया था। तक़रीबन 100,000 लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। झील का स्तर बढ़ने से और ज्यादा बाढ़ आने की संभावना है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सप्ताह के अंत तक घर खाली करने के लिए कहा है। पाकिस्तान में बाढ़ से करीब 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं और 458 बच्चों सहित कम से कम 1,314 लोगों की मौत हुई है।

130. शेल, एक्सॉन प्रमुख डच गैस कंपनी को बेचेंगे!

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
Shell और Exxon Mobil ने यूरोप की सबसे बड़ी नेचुरल गैस प्रोडक्शन कंपनी को बेचने का फैसला किया है। इंडस्ट्री सोर्सेज़ और कागजात के मुताबिक, ईंधन की बढ़ती कीमतों पर दांव लगाने और रूस के साथ तनाव के बीच खरीदारों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। (सोर्स: Reuters)

Total Current Affairs: 1160