151. ⚡️ अडानी के ऑफर के बीच चढ़े NDTV के शेयर्स के दाम

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
NDTV में अडानी की मीडिया कंपनी की हिस्सेदारी की खबरों के बीच मंगलवार को एनडीटीवी के शेयर्स के दाम बढ़ गए। पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ एनडीटीवी के शेयर्स मंगलवार को 376.55 रुपये पर बंद हुए। अडानी की कंपनी ने एनडीटीवी के समक्ष ₹294 प्रति शेयर के लिए ₹493 करोड़ की खुली पेशकश की है।

152. DRDO और नौसेना ने VL-SRSAM मिसाइल का किया सफल परीक्षण

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर मंगलवार को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (VL-SRSAM)का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के पास समुद्र में किया गया। इसका पूरा नाम वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल है। इसका वजन 154 किलोग्राम और लंबाई करीब 12.6 फीट है। इसकी खास बात है कि यह रडार की पकड़ में भी नहीं आयेगा।

153. फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेप केस, मॉडल ने अमेरिका की कोर्ट में फिर दायर की याचिका

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। Kathryn Mayorga नाम की मॉडल ने रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगाया है। हालांकि 13 साल पुराने इस मामले में अमेरिका की कोर्ट ने दो बार रोनाल्डो के पक्ष में फैसला सुनाया था। लेकिन एक बार फिर मॉडल ने फैसले की बर्खास्तगी के लिए याचिका दायर की है। Kathryn Mayorga ने साल 2009 में रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगाते हुए हर्जाने के तौर पर 375,000 डॉलर की मांग की थी। मामला अदालत में पहुंच गया और फैसला रोनाल्डो के पक्ष में आया था।

154. भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशबाबू ने एक बार फिर विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
17 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशबाबू ने विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को मियामी में चल रहे FTX क्रिप्टो कप में हरा दिया। हालांकि इस हार के बावजूद कार्लसन विजेता बने और प्रज्ञानानंद को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रज्ञानानंद ने छह महीने में तीसरी बार विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया है। भारतीय ग्रैंडमास्टर ने मैच में पहले स्कोर 2-2 से बराबर किया और फिर टाईब्रेक में जीत हासिल की। कार्लसन ने सर्वाधिक अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कुल 16 अंक हासिल किए जबकि प्रज्ञानानंदा ने 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया।

155. रूस की गिरफ्त में आया ISIS का आतंकी, भारत में हमले की कर रहा था साजिश

09 Jan 2026 Economy & Business
रूस की सुरक्षा एजेंसी ने ISIS से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए रूस से भारत आने वाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला देश के एक बड़े नेता पर होना था। रूसी सिक्योरिटी सर्विसेज ने इस आतंकी को पकड़ा है। इस आतंकी ने तुर्की में आतंक की ट्रेनिंग ली है और वह ताजिकिस्तान का रहने वाला है। भारत में उसके निशाने पर जो नेता थे, उन पर कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने का आरोप है।

156. रूस से कच्चे तेल के आयात के बदले ये चाहता है अफगानिस्तान

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
अफगानिस्तान के वाणिज्य और उद्योग मंत्री नूरुद्दीन अजीजी ने RIA Novosti से कहा कि अफगानिस्तान रूसी कच्चे तेल और दूसरे सामानों का आयात करना चाहता और इसके बदले में वह रूस को कुछ खनिजों के साथ, किशमिश और औषधीय जड़ी बूटियों जैसी चीजों की आपूर्ति करेगा। नूरुद्दीन अजीजी ने कहा, 'हम रूस से आयात के बदले, जिसमें ऊर्जा संसाधन और दूसरी चीजें शामिल हैं, अपने कुछ खनिजों को उपलब्ध करा सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और औषधीय जड़ी बूटियां भी होंगी। अजीजी ने यह भी याद दिलाया कि ऐतिहासिक तौर पर भी अफगानिस्तान ने रूस को बड़ी मात्रा में किशमिश की आपूर्ति की है।

157. इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स की दस्तक, सामने आया पहला मामला

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। राजधानी जकार्ता में रहने वाले 27 वर्षीय युवक में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह आठ अगस्त को विदेश यात्रा से इंडोनेशिया लौटा था। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद स्याहरिल ने कहा कि संक्रमित शख्स में पांच दिन बाद मंकीपॉक्स के लक्षण उभरने लगे। शुक्रवार रात आई जांच रिपोर्ट में उसमें संक्रमण की पुष्टि हो गई। वह अपने घर में आइसोलेशन में रह रहा है।

158. जोमैटो के विज्ञापन को 'महाकाल' से जोड़ने पर विवाद, पुजारियों ने कहा- माफी मांगे ऋतिक रोशन

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के विज्ञापन को महाकाल से जोड़ने पर विवाद हो गया है। कंपनी का यह विज्ञापन बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने किया है। इसमें वो कह रहे हैं कि 'थाली का मन किया। उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया।' महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि महाकाल मंदिर किसी थाली की डिलीवरी नहीं करता है। जोमैटो और ऋतिक रोशन इस विज्ञापन पर माफी मांगें। वहीं, इस मामले पर जोमैटो ने सफाई देते हुए कहा है कि विज्ञापन में महाकाल शब्द 'महाकाल रेस्टोरेंट' के लिए इस्तेमाल किया गया है न कि महाकाल मंदिर के लिए।

159. इंटरपोल की मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में भारतीय और पाकिस्तानी भी!

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
इंटरपोल की मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें एक नाम है मसूद उल हक का है। 48 वर्षीय इस आतंकी के पास पाकिस्तान और ब्रिटेन दोनों की नागरिकता है। इसके ऊपर आतंकी संगठन चलाने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पाकिस्तान को भी इसकी तलाश है। इस लिस्ट में एक नाम भारतीय भी है। वो नाम है आरती धीर का। 57 साल की आरती पर हत्या, अपहरण, हत्या के मकसद से अपहरण और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। भारत में अपहरण और मर्डर के आरोप में उसकी तलाश है।

160. कैलिफोर्निया के ऑकलैंड चिड़ियाघर में जन्मा दुनिया का सबसे छोटा हिरण

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के ऑकलैंड चिड़ियाघर में दुनिया के सबसे छोटे हिरण का जन्म हुआ है। साउदर्न पुडु (Southern Pudu) का चिड़ियाघर में स्वागत किया गया। चिड़ियाघर की मुख्य संरक्षक एंड्रिया डगल ने कहा कि वह बहुत प्यारा है और उसका ध्यान रखा जा रहा है।

Total Current Affairs: 1160