141. जर्मनी में और गहरा सकता है गैस आपूर्ति संकट, जानिए क्यों

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
रूस की गैस कंपनी Gazprom की नॉर्ड स्ट्रीम 1 गैस पाइपलाइन की लीकेज ठीक न हो पाने के चलते जर्मनी में गैस आपूर्ति संकट और गहरा सकता है। रूस ने रिसाव के चलते गैस आपूर्ति बहाल करने की शनिवार तक की समयसीमा पूरी न हो पाने की बात कही।

142. पुतिन से बोले तुर्की के राष्ट्रपति, Zaporizhzhia प्लांट में जारी गतिरोध के बीच मध्यस्थता कर सकता है तुर्की

09 Jan 2026 Economy & Business
तुर्की के राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdogan ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शनिवार को कहा कि यूक्रेन के Zaporizhzhia न्यूक्लियर पावर प्लांट में जारी गतिरोध में तुर्की मध्यस्थता कर सकता है। पावर प्लांट पर रूसी बलों का कब्जा है। पिछले महीने Erdogan ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान न्यूक्लियर धमाके का खतरा जताया था। इससे पहले तुर्की ने यूक्रेन के बंदरगाह पर फंसे अनाज का लंबित मामला भी सुलझाया था।

143. श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, देश में हो रही उनकी गिरफ्तारी की मांग

09 Jan 2026 International Affairs / World News
श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। आर्थिक संकट के चलते जुलाई में देश छोड़कर भागने वाले राजपक्षे शनिवार को स्वदेश लौटे। पूर्ववर्ती राजपक्षे सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेताओं का कहना है कि राजपक्षे को किसी भी देश ने स्वीकार नहीं किया इसलिए वह श्रीलंका लौटे हैं। उनके पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। राजपक्षे सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप था, जिसके चलते श्रीलंका में आर्थिक संकट पनपा।

144. घुटने की चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएंगे रविंद्र जडेजा

09 Jan 2026 Sports / Records
रविंद्र जडेजा अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि दाएं घुटने की चोट के कारण वह एशिया कप से बाहर हो गए हैं। अब जडेजा के घुटने की सर्जरी होगी। उन्हें रिकवर होने में लम्बा वक्त लग सकता है। जडेजा ने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एशिया कप के दो मुकाबले खेले थे। वह ऑलराउंडर हैं और बल्ले व गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

145. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही से पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा फतेही से 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। पुलिस ने बताया कि वह पूछताछ में सहयोग कर रही थीं। नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से उपहार के तौर पर एक बीएमडब्ल्यू कार लेने की बात कबूली। उन्होंने कहा कि वह सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में नहीं जानती थीं।

146. बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों दिया बिल गेट्स और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को नोटिस

09 Jan 2026 Law, Crime & Investigation
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को औरंगाबाद के दिलीप लुनावत की ओर से दायर एक याचिका पर वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में दिलीप लुनावत ने आरोप लगाया है कि कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट के कारण 1 मार्च 2021 को उनकी बेटी की मौत हो गई। याचिकाकर्ता ने मुआवजे के रूप में 1000 करोड़ रुपये की मांग की है।

147. ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत बना दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था

09 Jan 2026 Economy & Business
आर्थिक मोर्चे पर भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 की अंतिम तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 854.7 बिलियन डॉलर था। इसी आधार पर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 816 बिलियन डॉलर का था। ये अमेरिकी डॉलर पर आधारित है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने साल 2022 की पहली तिमाही में अपनी बढ़त और मजबूत की है। एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था, जबकि यूके 5वें स्थान पर था।

148. स्वास्थ्य परियोजनाओं को लेकर केन्या व तंजानिया में मिलकर काम कर रहे भारत और UAE

09 Jan 2026 Economy & Business
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE), केन्या व तंजानिया में स्वास्थ्य परियोजनाओं की स्थापना के लिए एक संयुक्त पहल पर काम कर रहे हैं। साथ ही I2U2 ढांचे के भीतर खाद्य सुरक्षा में सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें अमेरिका और इजरायल शामिल हैं। दरअसल, I2U2 भारत, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका की ओर से गठित एक नया समूह है। यह मध्य-पूर्व और एशिया में आर्थिक और राजनीतिक सहयोग के विस्तार पर केंद्रित है।

149. वोस्तोक 2022 सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे भारत के जवान

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
वोस्तोक 2022 सैन्य अभ्यास 1 से 7 सितंबर के बीच रूस के ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट और जापान सागर में होगा। इसमें भारतीय सेना के जवान भी शामिल होंगे। इस सैन्य अभ्यास में चीन, रूस और उसके सहयोगी देशों के 50 हजार से ज्यादा जवान शामिल होंगे।

150. महानायक की आवाज़ से होश में आएंगे राजू! तबीयत में सुधार के लिए किया जा रहा कुछ ऐसा

09 Jan 2026 Defense & Military Affairs
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद से वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनके ब्रेन के फंक्शन में सुधार के लिए उन्हें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई जा रही है। राजू कोमा में हैं और डॉक्टर उन्हें ठीक करने के लिए न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। इसी कड़ी में राजू को अमिताभ बच्चन की आवाज, उनके शो और परफॉर्मेंस का ऑडियो सुनाया जा रहा है। राजू श्रीवास्तव की हालत में पहले से थोड़ा सुधार देखा गया है। हालांकि, राजू अब भी कोमा में हैं।

Total Current Affairs: 1160